प्रदर्शनी मैच:-सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया की दमदार जीत।

Khelbihar.com


Khagdiya: सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया- बिहार द्वारा संचालित क्रिकेट मैच समिति बाज़ार के खेल मैदान में प्रैक्टिस मैच सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया और सेंगर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब खगड़िया टीम के बीच 30 ओवर का मैच खेला गया।


सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान 212 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में खेलते सेंगर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब खगड़िया ने 30 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी ।इस प्रकार सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया ने इस प्रकार 11 रनों से मैच जीत लिया ।


सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राजीव राजवीर ने 60 गेंदों पर 120 नाबाद रन एंव राहुल ने 22 गेंदों पर 31 रन एवं प्रियांशु ने 15 गेंदों पर 20 रन और अमित उर्फ मोना ने 10 गेंदों पर 10 रनों योगदान दिया । सेंगर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब खगड़िया की टीम ओर गेंदबाजी करते हुए शिवा ने 6 ओवर में 3 विकेट एवं संतोष ने 4 ओवर 2 विकेट एवं नितीश जयसुर्या ने 3 ओवर 1 विकेट एवं अमन ने 4.3 ओवर 2 विकेट और मेंडिश ने 2 ओवर 1 विकेट लिया।

सेंगर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मेंडिश ने 42 गेंदों पर 86 रनों एवं रवि कुमार ने 17 गेंद पर 36 रन एवं चंदन पंडित ने 17 गेंदों पर 28 संतोष ने 11 गेंद पर 15 एवं नितीश जयसुर्या ने 10 गेंदों पर 10 रन और प्रिंस 10 गेंदों पर 10 रनों योगदान दिया ।
सेंगर क्रिकेट क्लब खगड़िया टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने 4 ओवर में 5 विकेट एवं राजीव राजवीर ने 4 ओवर में 3 विकेट एवं अजय ने 5 ओवर में 1 विकेटऔर रविश राजा ने 6 ओवर में 1 विकेट लिया।
अम्पायर- प्रणव सेंगर और आदित्य सिंह
स्कोरर- वैभव विशाल इस मैच के मैन आॅफ द मैच राजीव राजवीर को दिया गया।


इस मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी ई० धर्मेन्द्र कुमार थे।
मैच के दौरान सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया- बिहार के निदेशक दीपक कुमार, एवं सदस्य राजीव राजवीर, अमित यादव, अमन कुमार, नमनदीप, संतोष कुमार विक्रम , सुमित बाबा और बहुत संख्या में दर्शकों मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago