कराटे

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में प्रखर ज्ञान और तुषारकांत का शानदार शतक

पटना, 6 मई। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार यानी 6 मई को खेले गए मुकाबले में केएनसीसी के प्रखर ज्ञान (153 रन, 117 गेंद, 11 चौका, 9 छक्का) का शतक काम आ गया जबकि बीएचपीसीएल के तुषारकांत ( नाबाद 124 रन, 86 गेंद, 17 चौका, 4 छक्का) की शतकीय पारी बेकार चली गई। इस मैच में केएनसीसी ने बीएचपीसीएल को 43 रन से पराजित किया।
स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस केएनसीसी ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। केएनसीसी ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 299 रन बनाये।प्रखर ज्ञान के अलावा केएनसीसी की ओर से सूर्य प्रकाश ने 53, रौनित ने 33 रन की पारी खेली।बीएचपीसीएल की ओर से हसनैन ने  3, शुभम ने 2, अंकेश ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में बीएचपीसीएल की टीम 38.5 ओवर में 256 रन पर ऑल आउट हो गई। तुषारकांत ने बीएचपीसीएल को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने 86 गेंद में 17 चौका  व 4 छक्का की मदद से नाबाद 124 रन की पारी खेली। तुषार के अलावा बीएचपीसीएल का कोई भी बैटर पड़ी पारी नहीं खेल सका।

केएनसीसी की ओर से अमन राज ने 3, सर्वेश सागर व शंभु कुमार ने 2-2, अक्षत और प्रखर ज्ञान ने 1-1 विकेट चटकाये। प्रखर ज्ञान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
केएनसीसी : 40 ओवर में 8 विकेट र 299 रन, प्रखर ज्ञान 153, रौनित 33, सूर्य प्रकाश 53, विशाल 20, सी आलम 16, हसनैन 3/63, शुभम 2/45, अंकेश 2/54

बीएचपीसीएल : 38.5 ओवर में 256 रन पर ऑल आउट अभिलाष कुमार 14,परमेश्वर यादव 19, तुषारकांत नाबाद 124, पवन 15, अंकेश 27, हसनैन 17, सतीश राय 14, अतिरिक्त 19, अमन राज 3/40, अक्षत 1/67, सर्वेश सागर 2/26, शंभु कुमार 2/29, प्रखर ज्ञान 1/48

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago