पटना, 6 मई। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) के तत्वाववधान में आगामी 7 मई को एकेडमी के ग्राउंड पर आयोजित होने वाले सुमित्रा दयाल मेमोरियल वनडे फाइनल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी एकेडमी के निदेशक सह भारतीय युवा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल ने दी। मुकाबला सीएबी इलेवन और नायाब स्पोट्र्स इलेवन के बीच खेला जायेगा। टीमों का गठन कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिटिश हाई कमीशन के डिप्टी हाई कमिश्वर डॉ एंड्रू फ्लेमिंग (प्रभारी, पूर्व व उत्तरपूर्व भारत) होंगे। इस मौके पर पटना नगर निगम के कमिश्नर अनिमेष पराशर विशेष अतिथि होंगे।
भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं-
नायाब स्पोट्र्स इलेवन : प्रगति सिंह (कप्तान), पूजा कुमारी (उपकप्तान), खुशबू कुमारी, रुपा कुमारी, आकांक्षा गुप्ता, सलोनी, एंड्री रानी, सिमरन, श्रुति गुप्ता, सोनी कुमारी, दिव्या भारती, साक्षी सिंह, अर्पणा कुमारी, महिमा। सुरक्षित-श्रेया रमेश, मैनेजर-रिमझिम।
सीएबी इलेवन : कोमल कुमारी, डॉली कुमारी, शोभना साकेत, सुहानी, स्वर्णिमा चक्रवर्ती, चैताली संजीत, दीपा, शिल्पी कुमारी, सौम्या अखौरी, रिषिका किंजल,मुस्कान वर्मा, जूली कुमारी, अंकिता यादव,रिद्धि कुमारी, माही अनया, मैनेजर-मुकेश कुमार।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…