वेस्ट चम्पारण जिला लीग में विनय के शतक पर भड़ी पड़ा प्रवीण का अर्धशतक इलेवन स्टार विजयी

वेस्ट चम्पारण 12 मार्च: राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया के खेल प्रांगण में चल रहे पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग मे आज मैच अरुण क्रिकेट क्लब बगहा और 11 स्टार लोरिया के बीच हुआ आज सुबह अरुण क्रिकेट क्लब बगहा के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया  .

पारी की शुरुआत में उनका निर्णय गलत प्रतीत हो रहा था लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए विनय साहनी ने मोर्चा संभाला उनका साथ देते हुए सोनू कुमार राय ने 22 गेंद में 33 रन बनाए विनय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंद खेलते हुए 119 रनों की पारी खेली जो इस साल जिला क्रिकेट लीग में पहला शतक है विनय के शतक के सहारे अरुण क्रिकेट क्लब बगहा ने 10 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया 11 स्टार लौरिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकुर कुमार ने 7ओवरमे 42 रन देकर तीन विकेट लिए उनका साथ देते हुए प्रवीण ठाकुर ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 40 रन देकर तीन विकेट लिए.

जवाब में खेलने उतरी 11स्टार लौरिय के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की पहले विकेट के साझेदारी मे संदीप ठाकुर और प्रवीण ने 114 रन की साझेदारी करते हुए जीत की नींव रखी प्रवीण ने शानदार 51 रनों की पारी खेली और संदीप ने 40 रनों और विक्की ने 49 दोनों की जबरदस्त पारी खेली इन सभी के सामूहिक प्रयास से 210 रनों का लक्ष्य भी छोटा पड़ गया परवीन ठाकुर के हरफनमौला खेल के कारण उनको आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया प्रवीण ने 3 विकेट लिया और बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की पारी खेली  .

आज का मैन ऑफ द मैच जिला के पूर्व वरीय खिलाड़ी श्री प्रवीण कुमार राय के हाथों से दिया गया इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री रवि रंजन यादव उपाध्यक्ष श्री विश्वजीत कुमार सचिव श्री राजकुमार संयुक्त सचिव आशीष कुमार कोषाध्यक्ष श्री मनोज कुमार संघ के संरक्षक श्री रामबालक प्रसाद यादव अभिमन्यु फिजिक्स क्लासेस के अविनाश कुमार उपस्थित थे कल का मैच डायमंड क्रिकेट क्लब बेतिया और डायनामिक क्रिकेट खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago