बिहार राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के प्री-क्वार्टर फाइनल

केरल : कोटारकारा ( केरल ) में खेली जा रही 68वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के आज तीसरे दिन खेले गये पुरूष वर्ग के पूल ” ई ” के दूसरे मैच में बिहार ने पंजाब को 35-12,35-25 से,तीसरे मैच में एनसीआर दिल्ली को 35-30,35-13 से,चौथे मैच में गुजरात को 35-16,35-21 एवं इसरो को पराजित कर पूल चैंपियन बना।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि पहली बार बिहार की पुरूष टीम राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग में पूल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। इसके साथ हीं बिहार की पुरूष टीम चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी।

जबकि महिला वर्ग के पूल ” बी ” के महत्वपूर्ण लीग मैच में बिहार ने पुडुचेरी को 36-34,35-31 से पराजित किया। पुरूष वर्ग में बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन,बादल,राहुल,अंकित,राजू ने एवं महिला वर्ग में प्रिया सिंह,सोनाली,पूनम,युक्ता रानी,प्रियंका ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago