प्रेमरंजन पटेल ने निजी बैठक में ट्रायल को लेकर लिया निर्णय जबकि सचिव की नहीं थी अनुमति :कुमार आशुतोष

पटना 31 अगस्त: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा 30 अगस्त 2020 को सम्पन्न हुई विशेष आम सभा में गठित संचालन समिति के बैठक या जिला संघों की किसी भी बैठक में 3 से 5 सितंबर 2021 तक पटना में U-19 पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल का निर्णय नहीं हुआ है। यह जानकारी बीसीए संचालन समिति के सदस्य कुमार आशुतोष और मुनेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है की सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है की लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और संचालन समिति के चेयरमैन प्रेमरंजन पटेल ने खुद को 27 अगस्त 2021 को पूर्व पदाधिकारियों और जिला संघों की आपात बैठक का हवाला देते हुए 3 से पाँच सितंबर 2021 तक पटना में U-19 आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित किया है।


इस ट्रायल के आयोजन का खंडन करते हुए कुमार आशुतोष ने कहा है की किसी भी प्रकार का निर्णय या तो संचालन समिति में लिया जा सकता है या फिर जिला संघों की आम सभा में, जबकि ना तो जिला संघों की कोई आम सभा की बैठक हुई है, और ना हीं तो संचालन समिति की, फिर इस प्रकार का बयान जारी करना खिलाड़ियों को गुमराह करने के अलावा और कुछ नहीं है। जारी विज्ञप्ति के द्वारा कुमार आशुतोष ने क्रिकेटर, पूर्व क्रिकेटर, कोच, फिजियो एवं अन्य सपोर्ट स्टाफों को कहा है कि इस प्रकार के किसी भी आयोजन का हिस्सा न बनें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बिहार सैयद मुश्ताक अली टीम से की मुलाक़ात।

पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…

1 day ago

बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त हुए अमित कुमार

पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…

2 days ago