Loading Now
×

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग का चौथे संस्करण की तैयारी जोरों पर

पटना, 28 फरवरी। आगामी 28 मार्च से टर्निग प्वायंट के द्वारा आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग फॉर अंडर-15 के चौथे संस्करण की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। मैचों का आयोजन पटना के प्रतिष्ठित ग्राउंड पर किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि मैचों के सफल संचालन के लिए कई कमेटियां गठित की गई हैं। मुख्य रूप से ग्राउंड कमेटी और टेक्निकल कमेटी। इन दोनों कमेटियों को सश्क्त बनाया गया है। मैचों का आयोजन पैनल अंपायरों द्वारा किया जायेगा।

12 टीमें खेलेंगी इस लीग में

उन्होंने कहा कि इस लीग में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों का गठन कर लिया गया जो देश के शीर्ष कॉलेज व विश्वविद्यालय के सहयोग से बनी है। विभिन्न टीमों के प्लेयरों के रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि आईपीएल की तर्ज परआयोजित इस लीग में खेलने वाली सभी टीमों को रंगीन ड्रेस उपलब्ध कराये जायेंगे।

आईपीएल की तर्ज पर होंगे मुकाबले

उन्होंने कहा कि इस लीग का आयोजन आईपीएल की तर्ज पर कराया जायेगा। मैचों का आयोजन लीग आधार पर किया जायेगा। मैच का फॉर्मेट 20-20 का होगा। प्रत्येक दिन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों की बारिश होगी। साथ ही इस बार कुछ विशेष पुरस्कार भी दिये जायेंगे। बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द लीग, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डर और उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जायेगा।

शानदार पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

उन्होंने कहा कि तीन संस्करणों का हमने सफल आयोजन कराया और उसका पुरस्कार वितरण अलग से समारोह आयोजित कर किया था। इस समारोह में दिग्गज खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व अन्य को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि विजेता टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल देखने का टिकट भी दिया जायेगा।

भाग लेने वाली टीमों के नाम

  • बिहर्स नाइटराइड्र्स
  • मानव रचना लायंस
  • ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स
  • जीएनआईओटी ब्लास्टर
  • जेआईएस जाबांज
  • आरआईटी चैंपियन
  • लॉयड चेंजर्स
  • संस्कृति दबंग
  • रुंगटा वारियर्स
  • बद्दी फाइटर्स
  • एसकेएम बांबर्स
  • बीबीआईटी थंडरबोल्ट

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 6 = ?