Loading Now
×

देवघर प्रीमियर लीग में ग्रीन चिल्ली व ब्लैक रॉयल विजयी

देवघर : देवघर प्रीमियर लीग में आज का पहला ब्लू रॉकर्स बनाम ग्रीन चिल्ली के बीच खेला गया। ग्रीन चिल्ली ने ब्लू रॉकर्स को 4 विकेट से हरा दिया।ग्रीन चिल्ली के कप्तान कुमार सनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू रॉकर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन ही बन सका।ब्लू रॉकर्स की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सिद्धांत सिंह ने 51 गेंद में चार सिक्स पांच चौके की मदद से नाबाद 71 रन, सत्य जगत ने 22 गेंद में तीन छक्के चार चौकों की मदत से 38 रन, अंकित सिंह ने 13 गेंद में एक छक्के तीन चौक की मदद से नाबाद 24 रन बनाया।ग्रीन चिल्ली के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विक्रम सिंह ने दो विकेट , सुमंत कुमार और अंकित शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन चिल्ली की टीम ने 19 ओवर 2 गेंद में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।ग्रीन चिल्ली के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमित ने 30 गेंद मैं दो छक्के और 10 चौका की मदद से 62 रन, अभी ने 36 गेंद में दो छक्के चार चौकों की मदद से 46 रन बनाएं।ब्लू रॉकर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोशन रावत ने तीन विकेट , राहुल चौधरी ने दो विकेट आकाश सिंह ने एक विकेट लिया।

आज के मैच में ग्रीन चिल्ली के बल्लेबाज अमित को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।पहले मैच में अंपायर की भूमिका में इफ्तिकार शेख और अभिषेक कुमार थे वहीं इस स्कोर की भूमिका में अविनाश कुमार थे।

वही डीपीएल का *दूसरा*मैच ब्लैक रॉयल्स बनाम पिंक पैंथर के बीच खेला गया। ब्लैक रॉयल ने पिंक पैंथर को 70 रनों से हरा दिया।ब्लैक रॉयल्स की टीम डीपीएल 11 में अपने ग्रुप के सभी मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची।ब्लैक रॉयल्स के कप्तान सुमन भारद्वाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में विशाल स्कोर 3 विकेट पर 224 रन खड़ा कर दिया।ब्लैक रॉयल के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंशुमान ने 37 गेंद में एक छक्का 10 चौका की मदद से 63 रन, कप्तान सुमन भारद्वाज ने 45 गेंद में एक छक्का 9 चौका की मदद से 59 रन और शिवम त्यागी ने तबा तोड़ 13 गेंद में पांच छक्का दो चौके की मदद से 44 रन बनाएं।पिंक पैंथर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रभाकर पांडे, अविनाश और प्रियांशु ने 1-1 विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिंक पैंथर की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। पिंक पैंथर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ऋतिक वस्त्र ने 12 गेंद में एक छक्का चार चौके की मदद से 25 रन संग्राम मलिक ने 12 गेंद में दो छक्के दो चौकों की मदद से 24 रन बनाएं।

ब्लैक रॉयल के तरफ से गेंदबाजी करते हुए गौरव शर्मा, संजीव झा और राहुल रमुका तीनों ने दो-दो विकेट लिए और शिवम त्यागी ,मनीष यादव और एमडी साजिद चंद ने एक विकेट लिया।दूसरे मैच में ब्लैक रॉयल्स के शिवम त्यागी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।दूसरे मैच के मुकाबले में अंपायर की भूमिका में राजेश कुमार और आलोक राजहंस थे जबकि स्कोरर की भूमिका में अविनाश कुमार।

आज दोनों मैच के दोनों प्लेयर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुधाकर झा, पंकज शर्मा और रवि झा के द्वारा दिया गया।देवघर क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा,वीरेंद्र सिंह,संजय मालवीय,अरविंद किस्कू,हिमांशु सिंह,अभय गुप्ता,राजेश कुमार,राजेश श्रृंगारी,आलोक राज हंस,अनिल झा,नवीन शर्मा, ज्ञान सिंह, अतिकुल रहमान, इफ्तिखार शेख़, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ( मिंटू सिंह ,) नीरज सिन्हा, दिनेश पंडित, राजन कुमार मौजूद थे।।ये जानकारी संघ के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने दिया।।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 3 = ?