मुजफ्फरपुर 30 दिसंबर: मुजफ्फरपुर जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में आदित्य की घातक गेंदबाजी की बदौलत प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब ने गुरुवार को आर्यन सुपर किंग को आठ विकेट से पराजित किया. आर्यन ने 6.1 ओवर में महज 24 रन देकर सात विकेट लिए.
जीत के लिए मिले 97 रनों के लक्ष्य को टीम ने तेरहवें ओवर में ही हासिल कर लिया. आदित्य ने 33 व हर्षित ने नाबाद 38 रनों के योगदान दिया. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 63 रन जोड़े.
एलएस कॉलेज मैदान में खेले गये मुकाबले में आर्यन सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.
अरशद व अंकित की सलामी जोड़ी ने साधी हुई पर धीमी शुरुआत की. दोनों ने 15 ओवर में 45 रन बनाये. अंकित ने 42 गेंदों का सामना कर महज छह रन बनाये. वहीं अरशद ने 54 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली. पांचवें गेंदबाज के रूप में आदित्य ने अंकित को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सका. सन्नी ने भी तीन विकेट झटके.
अभिनय ने छह गेंदों पर दो छक्के व एक चौके की मदद से 18 रन बनाये. सचिव उदय शंकर शर्मा ने बताया कि लीग का अगला मुकाबला दो जनवरी को एलएस कॉलेज मैदान में ही सुस्ता क्रिकेट क्लब व बिहार स्टेट टी-20 क्रिकेट ऐकेडमी के बीच खेला जाएगा.
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…