कोडरमा जिला सीनियर डिवीज़न लीग में प्रिंस क्लब ने दी तिलायंस को हराया

कोडरमा 24 फरवरी: कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र 21 -22 में आज का मैच प्रिंस क्लब एव दी तिलायंस के बीच झूमर मैदान , गुमो में खेला गया।

जिसमें प्रिंस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 256 रन बनाए। जिसमें कृष्णा ने 48 रन , भोला ने 36 रन और कुमार अजीत ने 34 रन का योगदान दिया। वही दी तिलैयनस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुलाम ने चार और चंदन ने तीन विकेट लिया ।

जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दी तिलायंस की टीम 21.3 ओवर में मात्र 69 रन पर ऑल आउट हो गई।, जिसमे गुलाम ने 19 रन और बीरबल ने 15 रन का योगदान दिया । प्रिंस क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुमार अजीत ने 3 और अमित तथा कंचन ने दो-दो विकेट चटकाए । बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रिंस क्लब के कुमार अजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

मैच में अंपायर की भूमिका बसंत सिंह एवम धर्मेंद्र कौशिक तथा स्कोरर की भूमिका सत्यम कुमार ने निभाया । मौके पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सचिव दिनेश सिंह अनिल सिंह मनोज सहाय पिंकू आलोक पांडे सुमन कुमार धीरज पांडे सुरेंद्र प्रसाद सोनू खान पवन सिंह रोहित कुमार ओम प्रकाश तहसीन हुसैन जय पांडे बिट्टू पांडे रतन पांडे उज्जवल पांडे विवेक पांडे छोटू पांडे कुनतलेश पांडे विवेक पांडे प्रभाकर पांडे सौरव सिन्हा सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago