उत्तराखंड क्रिकेट

स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का लगातार 12वीं जीत,4 साल से नही हारे

Khelbihar.com

Patna:भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह का प्रोफेशनल मुक्केबाजी में जीत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को उन्होंने घाना के पूर्व कॉमनवेल्थ चैंपियनचार्ल्स अदामू को हराया। ये विजेंदर की प्रोफेशनल मुक्केबाजी में लगातार 12वीं जीत है। वह 4 साल से हारे नहीं हैं।

पूर्व ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज ने घाना के 42 साल के मुक्केबाज को 2 बार रिंग में गिराया। चोट लगने के बाद भी चार्ल्स लड़ते रहे। लेकिन आठ राउंड के बाद भारतीय मुक्केबाज को सर्वानुमति से विजेता घोषित किया गया।

इस जीत के बाद विजेंदर ने कहा, “यह अच्छा मुकाबला था, चार्ल्स अदामू अच्छे मुक्केबाज हैं, लेकिन मैं उनका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार था। मैंने उनके पंचेस को अच्छी तरह रोका और अपने पंच सटीक जगहों पर लगाए। दुबई में यह मुकाबला लड़ना रोमांचकारी रहा। मैं तीन-चार राउंड में यह मुकाबला जीतना चाहता था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और मुकाबला देर तक चला। मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं।”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

1 day ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

1 day ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

2 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago