ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ के अंतरिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

मोतिहारी 29 अक्टूबर:  ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के वर्तमान कमिटी का कार्यकाल पूरा हो चुका हैं व नई कमिटी के चुनाव के लिए गतिविधिया शुरू हो चुकी हैं और चुनाव की तिथि 14 नवंबर निर्धारित कर दी गई हैं।

उपरोक्त विषय के संदर्भ में चुनाव के लिए “सीओएम” द्वारा प्रतिनियुक्त चुनाव पदाधिकारी श्री प्रणव प्रियदर्शी(बार काउंसिल मोतिहारी के वरीय अधिवक्ता) के द्वारा आज दिनांक 29 अक्टूबर को अंतरिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

अगर सूची से किसी को भी कोई समस्या हो तो उनका दावा/आपत्ति/निराकरण के लिए 30 अक्टूबर की तिथि पूर्व से निर्धारित हैं।31 अक्टूबर को चुनाव पदाधिकारी श्री प्रियदर्शी के द्वारा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

साथ ही साथ श्री प्रियदर्शी के द्वारा चुनाव कार्य मे सहायता के लिए दो उप चुनाव अधिकारी क्रमशःउमेश कुमार व श्याम नारायण तिवारी(बार काउंसिल मोतिहारी के वरीय अधिवक्ता) की भी नियुक्ति की गई हैं। इसकी जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति से दी गई है .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago