पुनीत के अर्धशतक से सोनू एलेवन बांका जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

बाँका। भेड़ामोड़ मैदान पर खेले जा रहे जिला क्रिकेट लिग पहले सेमीफाइनल में सोनू एलेवन ने महादेवपुर टीम को 5 विकेट से रौंद कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कृषांग क्वांटम स्पोर्ट्स ” द्वारा प्रायोजित इस मैच में महादेवपुर क्रिकेट टीम आज टाॅस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और सभी विकेट खोकर 161रन का स्कोर खड़ा कर लिया। इसमें अविनाश कुमार ने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए .

जवाबी पारी खेलने उतरी सोनू एलेवन की टीम 26 ओवर में ही 164 रन बनाकर मैच जीत लिया।इस टीम के पुनीत कुमार ने 9 चौके और 2 छक्के की मदद से ताबड़ तोड़ 69 रन बनाया  और अपनी टीम को जीताकर फाइनल में पहुंचा दिया। इसके पूर्व बाँका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, मुखिया निजाम दुर्रानी और सुरेश प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्या वर्मा, लोहा सिंह, अनबार खाँ, बिरजू यादव, मो चाँद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago