बिहार रणजी ट्रॉफी टीम में बड़े बदलाव पर उठे सवाल? 8 खिलाडियों को किया टीम से बाहर

पटना 03 मार्च: बिहार क्रिकेट में एक बार फिर बबाल होने लगा है इस बार बिहार रणजी टीम को लेकर सवाल के घेरे में टीम मैनेजमेंट एवं कप्तान आशुतोष अमन है। जी हां आज बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है जिसमे बिहार रणजी टीम से पुरे 8 खिलाड़ियों का बदलाव कर दिया गया है।

इस बड़े बदलाव को लेकर बिहार क्रिकेट से जुड़े लोगो का कहना कि” अब बिहार में क्रिकेट को बजार बना दिया गया है ,बिहार में टीम का चयन करते समय तो मनमानी करते ही है अब कुछ लोगो ने बिहार रणजी टीम में कौन -कौन प्लेयिंग इलेवन में रहेगा यह भी तय करने लगे है नही तो आखिर क्या मजबूरी होगी जो जो टीम के खिलाडी शतक,अर्धशतक बनाते आ रहे है उन्हें सीधे टीम से बाहर कर दिया गया है .

दरसल पिछले दो मैच में बिहार को जीत नही मिली जबकि खिलाडियों द्वारा शानदार प्रदर्शन भी किया गया .इसमें बिहार के शकीबुल गनी वर्ल्ड रिकॉर्ड तो बनाया ही साथ ही लगातर शानदार पारी खेलते आ रहे है .बाबुल कुमार और विपिन सौरव ने भी टीम के लिए लगातार अर्धशतक जड़े जबकि पिछले मैच में यशश्वी ऋषव ने भी शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली थी .

लेकिन सवाल यह है उठाये जा रहे है की आखिर एकाएक इतने बदलाव कैसे हो गया .एक साथ इतने खिलाडी चोटिल तो नही हो सकते है और येसा भी नही है की जिन खिलाडियों को बाहरकिया गया उनमे सभी के सभी अच्छे प्रदर्शन भी नही किये है .

आज के मैच के लिए बिहार टीम इस प्रकार है :-

आशुतोष अमन (कप्तान)
बाबुल कुमार
एस गनी
ऋषव
विक्रांत सिंह
बंसी
सौरव कुमार
शिवम सिंह
गोविंद
निखिल (विकेटकीपर)
सोतिया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago