राज कुमार वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ पठान्स की धमाकेदार जीत,तरुण चमके

पटना : राजधानी पटना के जगजीवन स्टेडियम में खेले जा रहे राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के आज के पहले मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ पठान्स ने एकतरफा मुकाबले में राजा इलेवन को 127 रनो से पराजित किया।

टॉस क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ पठान्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ पठान्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 214 रनो का स्कोर बनाया जिसमे निखिल कात्यान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 65 रन,तरुण कुमार सिंह 41 रन और नमन गौरव ने 28 रनो की पारी खेली। गेंदबाजी में राजा इलेवन के हर्षवर्धन को चार एवं सूरज को दो विकेट मिला।

215 रनो लक्ष्य के जबाब में उतरी राजा इलेवन की टीम क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ पठान्स के गेंदबजों के सामने सिर्फ 16.4 ओवर में 87 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए आदर्श 21 रन,सनोज 19 रन और अमन 12 रन बनाये। गेंदबाजी में भी क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ पठान्स के तरुण कुमार सिंह ने जलवा बिखरते हुए तीन विकेट झटके इसके अलावे आशुतोष,नमन और हिमांशु दो दो विकेट झटके। मैन ऑफ़ द मैच तरुण कुमार सिंह को राजा इलेवन क्रिकेट एकेडमी हाजीपुर के निर्देशक राजा उत्सव द्वारा दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago