कराटे

राजीव जयसवाल पर दर्ज होगा BCA लोकपाल के आदेश की अवमानना का मामला: रितेश

कटिहार 09 अगस्त: कटिहार जिला क्रिकेट संघ के बर्खास्त अध्यक्ष राजीव जयसवाल ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन लोकपाल के आदेश का उलंघन किया है, इस संबंध में कानूनी सलाह लेकर उनके ऊपर मामला दर्ज कराया जाएगा। ये बातें कटिहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव रितेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजीव जयसवाल ने जिन लोगों को क्लब का पदाधिकारी बताकर अवैध चुनाव कराने का काम किया है ।उसमें राजीव जयसवाल स्वयं समेत 99 प्रतिशत लोग अयोग्य और फर्जी हैं। इस मामले में कानूनी सलाह ली जा रही है।

श्री रितेश ने आगे कहा कि इस पूरे मामले को भारी दिखाने के लिए राजीव जयसवाल ने उप मुख्यमंत्री महोदय के पुत्र को भ्रम में रखकर उन्हें कमेटी का पदाधिकारी बनाया है। इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उप मुख्यमंत्री महोदय से मिल कर उन्हें अवगत कराया जाएगा।

इस फर्जी चुनाव कि जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के कार्यकरणी के सभी सदस्यों को ईमेल के माध्यम से 02/08/2021को दी जा चुकी है।कटिहार जिला संघ पिछले लगतार तीन सत्र से जिला लीग का आयोजन करताआ रहा हमलोग खेल करा रहे हैं और कुछ महत्वाकांक्षी अपने व्यक्तिगत लालच मे राजनीत कर रहे है।

कटिहार जिला संघ से सम्बद्ध सभी क्लबो के सम्मानित पदाधिकारी एवं खिलाड़ी आप लोग निश्चित रहे कटिहार जिला संघ को अस्थिर करने बाले लोग अब चिन्हित हो गए है।जो उचित करबाई होगी किया जायेगा आप लोग अपना ध्यान सिर्फ खेल पर केंद्रित करें।मैं ध्न्यवाद देना चाहता हूँ तमाम मीडिया बंधु का आप लोगो ने कटिहार जिला संघ का हेमशा साथ दिया और आपलोगो इस बात के गबाह है।

आज फिर कुछ लोग कटिहार जिला क्रिकेट संघको अस्थिर करने का प्रयाश कर रहे है जिसमे वो कामयाब नही होंगे।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago