राजहंस क्लब रोल बाग बना किशनगंज जिला सत्र 2019-20 बी डीविजन लीग चैंपियन .

किशनगंज 22 मार्च : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग 2019- 20 के कुछ मैच करोना महामारी के वजह से लगे लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाया था उन्हीं बचे हुए मैचों में से आज बी डिवीजन का फाइनल मुकाबला राजहंस क्रिकेट क्लब रोल बाग बनाम अल फतह किंग क्रिकेट क्लब के बीच 25-25 ओवर का खेला गया

जिसमें राजहंस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए जिसमें नवीन थापा ने 53 गेंदों में 66 रन प्रशांत ने 36 गेंदों पर 45 रन रितिक ने 26 गेंदों पर 38 रन एवं विशाल ने 8 गेंदों पर 18 रन बनाए वहीं al-fath की ओर से गेंदबाजी करते हुए मार्शल ने दो विकेट एवं साहब ने दो विकेट हासिल किए

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल फतह क्रिकेट क्लब 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी और 42 रनों से मैच हार गयी जिसमें जुलकर नयन ने में 55 रन एवं शकील ने 23 रनों का योगदान दिया वही राजहंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजा ने तीन विकेट एवं देब ने 3 विकेट हासिल किए शानदार बल्लेबाजी 53 गेंदों में 66 रन बनाने वाले नवीन थापा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया

आज के मुख्य अतिथि अधिवक्ता अमित कुमार सिंह के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया गया वहीं उप विजेता टीम को जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष तारिक इकबाल के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया वहीं आज के मैन ऑफ द मैच को इरशाद आलम के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया कि आज के मैच के अंपायर थे नीरज सिंह एवं विजय शाह स्कोरर।आसिफ आलम।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago