Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रजनीश व प्रियांशु का शतक,काजीपुर सीसी व ईगल सीसी विजयी।

पटना, 26 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ (PDCA) द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2026-27 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में काजीपुर सीसी ने ईगल सीसी को 18 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शतक जड़े, लेकिन अंत में काजीपुर की टीम जीत हासिल करने में सफल रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए काजीपुर सीसी ने 23.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 233 रन बनाए। टीम के लिए रजनीश कश्यप ने मात्र 47 गेंदों पर 111 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। कप्तान हर्ष वर्धन चौधरी ने 27 रन का योगदान दिया। ईगल सीसी की ओर से अंश पांडे और समर्थ शांडिल्य ने दो-दो विकेट लिए।

IMG-20260501-WA0009 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रजनीश व प्रियांशु का शतक,काजीपुर सीसी व ईगल सीसी विजयी।

234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईगल सीसी की टीम 26.2 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। कप्तान प्रियांशु राज ने अकेले दम पर 83 गेंदों में 123 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 2 छक्के शामिल थे, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का अपेक्षित साथ नहीं मिला। काजीपुर की ओर से मानव, हर्ष वर्धन चौधरी और राजनीश कश्यप ने दो-दो विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर

काजीपुर सीसी: 233 (23.4 ओवर), राजनीश कश्यप 111 (47), हर्ष वर्धन चौधरी 27, समर्थ शांडिल्य 2/35, अंश पांडे 2/49

ईगल सीसी: 215 (26.2 ओवर), प्रियांशु राज 123 (83), मानव 2/21, हर्ष वर्धन चौधरी 2/50, राजनीश कश्यप 2/60

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 2 = ?