Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला U-16 क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ए) विजयी।

  • पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ए के स्वर्णमोल ने बनाए शानदार 80 रन, हुए मैन ऑफ द मैच।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय परमानंद सिंहा उर्फ बमबम भईया अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ए ने बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी रेड को 24 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आज स्थानीय शुभंकरपुर स्थित आईं सी ए के मैदान में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ए ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 27 ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें स्वर्णमोल ने शानदार बल्लेबाजी करते 80 रनो की बेहतरीन पारी खेली वहीं पुष्कर ने 22,राजवीर ने 21 रन बनाए

गेंदबाजी में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी रेड के तरफ से कामरान आलम ने 3, मेदांश ने 3,अभिषेक ने 2,सार्थक ने 1एवं यश ने 1 विकेट लेने में सफलता हासिल किया।

IMG-20260501-WA0009 मुजफ्फरपुर जिला U-16 क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (ए) विजयी।

जवाब में खेलने उतरी बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी रेड की पूरी टीम 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी।बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी रेड के तरफ से दिव्यांश ने 26,आशु ने 11, मेधांस ने 58 कामरान आलम ने 20, अभिषेक ने 16 एवं दीपांशु ने नाबाद 8 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ए के तरफ से आयुष पटेल ने 3,सुमित ने 3,सुमन ने 2,राजवीर ने 1 एवं समीर ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ए के स्वर्णमोल को दिया गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

नालंदा जिला बी-डिवीज़न क्रिकेट लीग में अलीशाह क्रिकेट क्लब ने श्री साईं स्कूल क्लब बी को 133 रनो से हराया।

Next post

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रजनीश व प्रियांशु का शतक,काजीपुर सीसी व ईगल सीसी विजयी।

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 6 = ?