नालंदा जिला बी-डिवीज़न क्रिकेट लीग में अलीशाह क्रिकेट क्लब ने श्री साईं स्कूल क्लब बी को 133 रनो से हराया।
नालंदा : जिला बी डिवीज़न क्रिकेट लीग जहाँ नालंदा क्रिकेट क्लब बनाम क्रिकेट अकादमी ऑफ़ नालंदा के बीच मैच मे क्रिकेट अकादमी ऑफ़ नालंदा को वाक ओवर दिया गया वही अलीशाह क्रिकेट क्लब बनाम श्री साईं स्कूल क्लब बी के बीच खेले गए मैच मे अलीशाह क्रिकेट क्लब ने श्री साईं स्कूल क्लब बी पर 133 रनो से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीशाह क्रिकेट क्लब की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाये। जिसमे हिमांशु ने 46 रन, अभय 32 रन, अमित 34, रुद्रा 24, त्यागी 30, वी सागर 16 और समीर ने 12 रन का योगदान दिया। श्री साईं स्कूल क्लब बी के गेंदबाज सोनू ने 36 रन पे 4 विकेट लिए, आदित्य ने 23 रन पे 2 विकेट वहीं गौरव तथा सोना ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे लक्ष का पीछा करने उतरी श्री साईं स्कूल क्लब बी की पूरी टीम मात्र 97 रन बना कर ऑल आउट होगाई। श्री साईं स्कूल क्लब बी की ओर से सुमित ने 21 रन बनाये, गौरव 19 रन, आदित्य 17 रन और आदि ने 11 रन बनाये। अलीशाह क्रिकेट क्लब के गेंदबाज समीर ने 19 रन देकर 4 विकेट लिए, हिमांशु तथा अभय ने दो दो विकेट तो वहीं वी सागर तथा त्यागी ने एक एक विकेट अपने नाम किया।अलीशाह क्रिकेट क्लब के हिमांशु को मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव गोपाल सिंह, पूर्व सचिव जावेद इक़बाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, डॉ संजय कुमार, सिद्धार्थ आनंद, अगस्तया प्रताप मौजूद रहे।
निर्णायक की भूमिका हैदर अली तथा मनीष राज ने निभाया।कल का मैच श्री साईं स्कूल क्लब बी बनाम पाइँथर क्लब के बीच खेला जायेगा।
Share this content:



Post Comment