गया टाइटंस और केकेआर बिहार आईपीएल अंडर – 13 के फाइनल में,
- अंडर-17 का सेमीफाइनल कल।
पटना। राजधानी पटना के जगजीवन स्टेडियम दानापुर में सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वावधान में खेले जा रहे बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल ) में आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में गया टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला में कटिहार नाइट राइडर्स ने मुंगेर इंडियंस को 59 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जिसका सीधा भिड़ंत 30 जून को राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 3:00 बजे से फाइनल मुकाबला में होगी।
आज खेले गए पहला सेमीफाइनल मुकाबला में गया टाइटंस के कप्तान रोहित कुमार ने टॉस जीतकर कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और राजगीर रॉयल्स के बल्लेबाज गया टाइटंस के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के सामने अनुराग के 32 रन और अमन के 13 रन की छोटी-छोटी पारी के सहारे निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 123 रन का स्कोर खड़ा किया।

गया टाइटंस के गेंदबाज प्रेरणा राज, आदित्य सिंह,अंश राज और अमन राज ने एक-एक विकेट चटकाए जबकि अन्य बल्लेबाज बेहतर क्षेत्ररक्षक के शिकार बनें।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शिवा मल्होत्रा द्वारा खेली गई संयमित पारी 58 गेंद पर 11 चौका के साथ 64 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी और कप्तान रोहित कुमार के 24 रन की उपयोगी पारी के साथ अमित कुमार की तेज तर्रार 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी के सहारे 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत की हैट्रिक लगाकर फाइनल में प्रवेश किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गया टाइटंस के इस्लामी बल्लेबाज शिवा मल्होत्रा को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कटिहार नाइट राइडर्स और मुंगेर इंडियन के बीच खेली गई। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट होकर 179 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
केकेआर के सलामी बल्लेबाज कौशिक ने 51 गेंद पर 50 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे और आर्यन राज ने 40 गेंद पर 49 रन बनाकर अपना आपा खोकर विकेट गंवा बैठे और अपना अर्द्धशतक पूरा करने से चूके। जबकि आर्य निधि ने 19 रनों का योगदान दिया। मुंगेर इंडियन के गेंदबाज आरव प्रकाश, अचिंत्य तेजस, अनिकेत और शशांक ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर इंडियन ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट होकर 120 रन ही बना पाई। जिसमें मुंगेर इंडियन के सलामी बल्लेबाज प्रणव शाश्वत के सस्ते में 15 रन पर पवेलियन लौटते हीं मुंगेर इंडियंस के जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया था। शशांक ने 43 रन , आर्यन राज ने 22 रनों का योगदान दिया लेकिन टीम की हार को नहीं टाल सके और फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें समाप्त हो गई।
केकेआर के गेंदबाज उत्कर्ष राज और आयुष रंजन ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि अनीश और यशराज ने एक-एक बल्लेबाजों को चलता किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केकेआर के खिलाड़ी कौशिक को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
कल दिनांक 27 जून 2026 को बिहार आईपीएल में अंडर -17 आयु वर्ग का पहला सेमीफाइनल प्रातः 8:30 बजे से गया टाइटंस और राजगीर रॉयल्स के बीच खेली जाएगी।
जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर 1:00 बजे से रॉयल चैलेंजर बेगूसराय और चंपारण सुपर किंग्स के बीच खेली जाएगी।
कल सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली दोनों टीमों के बीच 30 जून 2026 को सीधा भिड़ंत संध्या 6:30 बजे से राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में डे – नाइट मुकाबला में होगी।
Share this content:



Post Comment