बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में पुष्पांजलि का शतक,टीम एच ने टीम जी को 125 रन से हराया।
पटना : BCA महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में बीसीए महिला अंडर-19 टीम एच ने बीसीए महिला अंडर-19 टीम जी को 125 रन से हराकर जीत दर्ज की। यह मुकाबला वीडीसीएबीसीए क्रिकेट ग्राउंड, बिदुपुर में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम जी के सामने बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला अंडर-19 टीम एच ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 252 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम एच की ओर से पुष्पांजलि ने 101 गेंदों में 118 रन की प्रभावी शतकीय पारी खेली, जिसमें 18 चौके शामिल रहे। पीएस राजपूत ने 31 गेंदों में 45 रन और खुशबू ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में बीसीए महिला अंडर-19 टीम जी की कप्तान सागरिका कुमारी ने 8 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट तथा ऋषिका और अंकिता को 1-1 विकेट मिला।
253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए महिला अंडर-19 टीम जी की टीम 30.5 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। टीम जी की ओर से संध्या भारती ने 32 गेंदों में 29 रन, रिया सिंह ने 28 गेंदों में 20 रन और सांचिका ने 24 गेंदों में 12 रन बनाए। वहीं बीसीए महिला अंडर-19 टीम एच की गेंदबाजी में वैष्णवी सिंह ने 8 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, सौम्या अखौरी ने 3.5 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट, चैताली, पुष्पांजलि और प्राची को 1-1 विकेट मिला।
बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में प्रभावी प्रदर्शन किया।
Share this content:



Post Comment