Loading Now
×

बिहार आईपीएल में सीएसके ने लगाया जीत का हैट्रिक, कप्तान विराट का अर्द्धशतक और चंदन के पंजा से राजगीर रॉयल सेमीफाइनल में ।

पटना। राजधानी पटना के जगजीवन स्टेडियम दानापुर में सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वावधान में खेले जा रहे बिहार इंस्टिट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल ) के आज खेले गए पहले मुकाबले में चंपारण सुपर किंग ( सीएसके ) ने कटिहार नाइट राइडर्स ( केकेआर ) को 40 रन से पराजित कर जीत का हैट्रिक लगाया। जिसमें सीएसके के बल्लेबाज आदर्श राज ने 40 रन , अनमोल तिवारी ने 22 रन की तेज गेंदबाज विशाल सिंह ने नाबाद 30 रन की उपयोगी पारी खेलकर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

केकेआर के गेंदबाज हार्दिक कात्यान और देव ने 2-2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। जबकि अमन और सुजल ने एक-एक विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की पूरी टीम सीएसके के गेंदबाज और कप्तान हिमांशु राज की अगुवाई में 17.3 ओवर में 120 रन पर ऑल आउट कर दिया।कप्तान हिमांशु ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 12 रन खर्च कर तीन बल्लेबाजों को अपने फिरकी जाल में फंसाया जबकि विशाल, धनु और आदर्श को दो-दो सफलता हाथ लगी।

अंडर -17 आयु वर्ग के आखिरी लीग मुकाबले में करो या मरो की स्थिति के साथ राजगीर रॉयल्स और किंग्स इलेवन पटना के बीच भिड़ंत हुई।जिसमें राजगीर रॉयल्स ने 69 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए राजगीर रॉयल के कप्तान विराट यादव ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि आयुष राज सिंह ने 38 रन और चंदन राज ने 28 रन की उपयोगी पारीक खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।किंग्स इलेवन पटना के गेंदबाज कुमार राजीव ने तीन विकेट, विशेष ने दो विकेट और कप्तान उत्कर्ष ने एक विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पटना की पूरी टीम को 18.4 ओवर में राजगीर रॉयल्स के फिरकी गेंदबाज और हरफनमौला खिलाड़ी चंदन राज के जाल में फंसे और 3.4 ओवर में 22 रन खर्च कर पांच बल्लेबाजों को अपने पंजे के जाल में शिकार बनाकर 106 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद सन्नी ने दो विकेट और कप्तान विराट ने एक सफलता अपने नाम किया।

कल दिनांक 26 जून को अंडर -13 आयु वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रातः 8:30 बजे से गया टाइटंस और राजगीर रॉयल्स के बीच खेली जाएगी।
जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर 12:30 से कटिहार नाइट राइडर्स बनाम मुंगेर इंडियंस के बीच खेली जाएगी।

वहीं अंडर -17 आयु वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून 2026 को प्रातः 8:30 बजे से पहला सेमीफाइनल मुकाबला गया टाइटंस ( जीटी)बनाम राजगीर रॉयल्स ( आरआर ) के बीच खेली जाएगी।
जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चंपारण सुपर किंग ( सीएसके) बनाम रॉयल चैलेंजर बेगूसराय ( आरसीबी ) के बीच दोपहर 1: 15 बजे से खेली जाएगी।सेमीफाइनल के विजेता टीमों के बीच भव्य फाइनल मुकाबला राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 30 जून 2026 को दूधिया रोशनी में ( दिन-रात्रि ) खेली जाएगी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल,सोनपुर बना स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का चैंपियन।

Next post

बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में पुष्पांजलि का शतक,टीम एच ने टीम जी को 125 रन से हराया।

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 4 = ?