पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला, हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर और NextXi क्रिकेट अकैडमी, बिहटा के बीच खेला गया जिसमें हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर की टीम ने NextXi क्रिकेट अकैडमी, बिहटा को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबला हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर और NextXi क्रिकेट अकैडमी, बिहटा के बीच खेला गया। NextXi क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 102 रन 10 विकेट पर बनाई। NextXi क्रिकेट अकैडमी के लिए सर्वाधिक आदित्य 36 रन, और आर्यन ने 23 रन बनाए। शिवांश ने 4 ओवर में 12 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाएं। वहीं रौनक, आयुष और अयान ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर ने 18.5 ओवर में 106 रन 7 विकेट पर जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिये। अगस्तया ने 28 रन और निरज ने 25 रन बनायें। आर्यन ने 16 रन देकर दो विकेट और राज ने 18 रन देकर दो विकेट लिए। विजेता टीम के शिवांश को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
फाइनल मैच में मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर का अवॉर्ड हिल्स वाॅली के रौनक को दिया गया । मैच में मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब NextXi के पंकज को दिया गया। फाइनल मैच के मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवांश को दिया गया।
वही बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड शिवांश को, बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड वैभव राज, बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड वैभव राज को तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड वैभव राज को दिया गया। वहीं उभरते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड अनुराग यादव को दिया गया।
प्रत्युश फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विष्णुकांत शर्मा जी ने विजेता टीम को खिताबी जीत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन राज्य में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

प्रत्युश फाउंडेशन के सचिव श्री शंकर राय जी ने भी विजेता टीम और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देते हैं और आने वाले समय में बिहार से और अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे।

उपविजेता
मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सोनपुर के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों को शानदार प्रदर्शन और फाइनल तक पहुंचने के लिए बधाई दी तथा विजेता टीम और उपविजेता टीम को क्रमशः विनर एवं रनर-अप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
Nextxi क्रिकेट अकैडमी के संस्थापक संतोष जी, समाज सेवक प्रकाश सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।
संक्षिप्त स्कोर :
NextXi क्रिकेट अकैडमी, बिहटा: 16.4 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन, आदित्य 36, आर्यन 23, सूरज 13, अतिरिक्त 13, शिवांश 3/12, रौनक 2/14, आयुष 2/23, अयान 2/27.
हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर: 18.5 ओवर में 106 रन पर 7 विकेट, अगस्तया 28, निरज 25, अतिरिक्त 29, आर्यन 2/16, राज 2/18, पंकज 1/14.
Share this content: