रजनीश यादव मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता 25 से, ट्रॉफी का हुआ अनावरण

Khelbihar.com

पटना, 21 फरवरी। आगामी 25 फरवरी से पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर कुमार क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रजनीश यादव मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण शुक्रवार को किया गया।

ट्रॉफी का अनावरण समाजसेवी व आयोजन समिति के संरक्षक मनीष कुमार, आयोजन अध्यक्ष नीतीन कुमार, राष्ट्रीय क्रिकेटर रुपक कुमार, संयोजक नीतीश कुमार और आयोजन सचिव सुधीर कुमार ने किया।


आयोजन समिति के संरक्षक मनीष कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दो मैच 20-20 ओवर के खेले जायेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूली क्रिकेटरों को प्लेटफॉर्म देने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।


आयोजन अध्यक्ष नीतीन कुमार ने बताया कि प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक व उदीयमान खिलाड़ी पुरस्कार भी पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर दिया गया। इसके अलावा विजेता व उपविजेता टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago