राज कुमार वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट में राजपाल चौधरी का शानदार नाबाद शतक,सीएपी राइडर्स विजयी

पटना : जगजीवन स्टेडियम में खेले जा रहे राज कुमार वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट के आज के दूसरे मुकाबले में सीएपी राइडर्स ने डुमरा क्रिकेट एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में 171 रनो से पराजित किया। जिसमे राजपाल चौधरी को शानदार नाबाद 108 रनो की शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएपी राइडर्स की टीम निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 252 रन बनाये। जिसमे टीम के लिए राजपाल चौधरी शानदार 73 गेंदों में 108 रन नाबाद बनाये। इसके अलावे प्रकाश ने भी अर्धशतक 50 रन,मयंक 36 रन अलोक 27 रन बनाया। गेंदबाजी में डुमरा के कुणाल और सुंदरम को दो दो विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए डुमरा की टीम सिर्फ 16.1 ओवर में 81 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे सबसे अधिक रन सत्यम ने 14 रन बनाये। सीएपी राइडर्स के गेंदबाज रौशन सिंह पांच विकेट झटके। इस तरह इस मुकाबले को सीएपी राइडर्स की टीम 171 रनो से जीत लिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago