अरवल 28 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप सीनियर क्रिकेट लीग में मंगलवार को हुए मुकाबले में रामा क्लब ने तक्षशिला क्लब को 53 रनों से हरा दिया
सुबह रामा क्लब के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और छोटू कुमार के शानदार 85 रनों के बदौलत 30.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 218 का स्कोर खड़ा किया। छोटू के अलावा रोशन ने 16 तथा आदित्य ने 12 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 71 रन बने। गेंदबाजी में आशुतोष एवं सनी ने 3 – 3, लवकुश ने 2, अतुल एवं सुधीर ने 1 – 1 सफलता हासिल की।
जबाव में खेलने उतरी तक्षशिला ने 8 विकेट खोकर निर्धारित 35 ओवर में 165 रन ही बना पाई। तक्षशिला की ओर से नीतीश ने 31, प्रेम सागर ने 24, अतुल विजय ने 23, लवकुश ने 18, मंतोष ने 15 तथा सुधीर ने नाबाद 13 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में कप्तान हिमांशु ने 2, अशोक, लव एवं आदित्य ने 1 – 1 सफलता हासिल की। अतिरिक्त के रूप में 22 रन बने।
आज के मैच में रंजन एवं राम रमैया ने अंपायर तथा मुकेश कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल का मैच जे आर एम क्रिकेट क्लब बनाम मगध क्रिकेट क्लब खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…