अरवल जिला क्रिकेट लीग में रामा क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

अरवल 11 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को हुए मुकाबले में रामा क्रिकेट क्लब ने शहीद क्रिकेट क्लब को 76 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ये रामा क्लब की लगातार तीसरी विजय है।

आज सुबह रामा के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के खेल में रामा ने 8 विकेट खोकर 189 रनों के स्कोर खड़ा किया। रामा की ओर से युवा बल्लेबाज आदित्या ने शानदार 59 रन (6 चौके), शादाब ने 44 रन तथा गौरव ने 29 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 20 रन बने। गेंदबाजी में अभिषेक एवं राहुल ने 2 – 2, विराट, केशव, अनुराज एवं धीरज ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी शहीद की पूरी टीम महज 113 रन बनाकर आउट हो गयी। शहीद की ओर से धीरज ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान अनुराज ने 22 तथा अभिषेक ने 14 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 15 रन बने। गेंदबाजी में गौरव ने 3, हिमांशु, आदित्या एवं नीरज ने 2 – 2 तथा छोटू ने 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में मुकेश कुमार एवं राम कुमार ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल सदभावना क्रिकेट क्लब बनाम मगध क्रिकेट क्लब के मैच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago