पटना 25 अक्टूबर: राजधानी पटना से सटे पटना-बख्तियारपुर फोरलेन रोड, भिखुआ मोड़ पर स्थित एन आइ ओ सी क्रिकेट ग्राउण्ड में आज से बड़े स्तर पर रामधारी सिंह दिनकर ट्रॉफी U-17 क्रिकेट टुर्नामेंट का आगाज हुआ .उद्घाटन मुकाबले में जूनियर जगुआर रेड ने यंग सनराइज इलेवन को 9 रन से पराजित किया .
इससे पहले टॉस यंग सनराइज इलेवन ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया .पहले बल्लेबाजी करने उतरी जूनियर जैगुआर की टीम 23.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 91 रनों का स्कोर बनाया .जिसमे विवेक 15 रन और पवन ने 14 रनों की पारी खेली इसके अलावे कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक स्कोर नही किया .गेंदबाजी करते हुए यंग सनराइज के मो रसीद ,अमन,प्रिंस,आर्यन को दो-दो विकेट मिला .
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी यंग सनराइज की टीम फैज़ल के तीन,मोहन ,नैतिक और विशाल के दो-दो विकेट झटकने के कारन सिर्फ 27.4 ओवर में 82 रन बनाकर ढेर हो गई .जिसमे टीम के लिए सबसे अधिक रन कप्तान अभिषेक ने 19 रन बनाया . इस तरह से उद्घाटन मुकाबले में ही जूनियर जैगुआर की टीम जीत दर्ज की .
इस मौके पर nioc के चेयरपर्सन रेखा गुप्ता ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाडियों का हौसला अफजाई की तथा आज के मैच का मैन ऑफ़ द मैच भी फैज़ल को प्रदान की .
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…