बीसीए वेबीनार से जुड़े भारतीय टीम के पूर्व कोच रामजी श्रीनिवासन, खिलाड़ियों को दिए कई सुझाव ।

पटना 31 मई: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बीसीए व जिला संघों से निबंधित खिलाड़ियों को लॉकडाउन के मध्यनजर वेबीनार के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण के आज तीसरे दिन भारत के विश्व विजेता टीम के स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच रहे रामजी श्रीनिवासन ने आज के इस वेबीनार में अपनी उपस्थिति दर्ज कर बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कई टिप्स दिए।

रामजी श्रीनिवासन एक जाने-माने स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच हैं जो विश्व विजेता भारतीय टीम में अपना योगदान देते हुए सचिन तेंदुलकर से लेकर आज के वर्तमान सभी खिलाड़ियों सहित धोनी के भी स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच रहे हैं।

इसकी जानकारी देते हुए मीडिया कमिटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने आगे बताया” श्रीनिवासन आज बीसीए द्वारा निर्धारित समयानुसार दोपहर लगभग 2 बजे वेबीनार से जुड़े और सवा तीन बजे तक खिलाड़ियों, ट्रेनर्स, फिजियोथेरेपिस्ट, साइकोलॉजिस्ट, पूर्व खिलाड़ीयों व कोच को संबोधित करते हुए निश्चित प्लानिंग तैयार करने, स्किल डेवलपमेंट, फिजिकल स्ट्रैंथ, फिजिकल कंडीशनिंग, न्यूट्रिशन, मेडिटेशन, एरोबिक फिटनेस, न्यूरल कोऑर्डिनेशन, हैंड आई कोआर्डिनेशन, योगा सहित बल्लेबाज, गेंदबाज व विकेटकीपर के लिए अलग-अलग तरीके से स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग पर के साथ-साथ खिलाड़ियों को रोड रनिंग से परहेज करने की सलाह दी।

वहीं मॉडरेटर निशांत दयाल द्वारा पूछे गए सवाल एवं खिलाड़ियों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्रीनिवासन ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपना अनुभव को भी साझा किया।

आज के इस वेबीनार प्रशिक्षण सत्र में कुल 2802 लोगों ने लॉगइन किया व 1269 लोग कार्यक्रम से जुड़े रहे और रामजी श्रीनिवासन की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनकर ज्ञान प्राप्त किए।जबकि भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत अपने जर्मन डॉक्टर से कंसल्टेशन में व्यस्त होने के कारण आज इस वेबीनार से नहीं जुड़ सके और बीसीए को अपना लेक्चर रीशेड्यूल करने के लिए कहा है ।

उपरोक्त बातों की जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago