कराटे

पूर्णिया जिला जूनियर लीग में डी ए वी स्कूल व लाइन बाजार क्लब ,सीनियर में रामनगर सीसी विजयी।

पूर्णिया 5 मार्च: स्थानीय डी एस ए मैदान में स्वर्गीय जय सिंह 41वा जिला क्रिकेट लीग मैच का जूनियर डिवीज़न का 15 वा मैच सनराइज क्रिकेट क्लब बनाम डी ए बी स्कूल के बीच खेला गया ।

जिसमे सनराइज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । डी ए वी स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 03 विकेट खो कर 202 रन बना ली । डी ए वी स्कूल के तरफ से बल्लेबाजी में अमन राज ने नाबाद 75 रन प्रियांशु ने 55 रन, नील शेखर ने नाबाद 20रन बनाए । जबकि गेंदबाजी में सनराइज क्रिकेट क्लब की तरफ से फरहान ने 4 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट, ज़िसान ने 3 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया ।

202 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज क्रिकेट क्लब ने 15.3 ओवर में 10 विकेट खो कर 75 रन ही बना सका। सनराइज क्रिकेट के तरफ से बल्लेबाजी में उत्तम ने 15 रन एवं फरहान ने 15 रन बनाए । गेंदबाजी में डी ए वी स्कूल के तरफ से मन्नू ने 3 ओवर में 25 रन देकर 03 विकेट, नील शेखर ने 3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।
डी ए वी स्कूल इस मैच को 127 रन से जीत कर 2 अंक हासिल किया ।

प्लेयर ऑफ़ द मैच डी ए वी स्कूल के गेंदबाज अमन राज बने।निर्णायक में विकल्प झा एवं अभिषेक ठाकुर स्कोरर अबू बकर थे।

पहला मैच 7.30 सुबह जूनियर डिवीज़न
दूसरा जूनियर डिवीज़न का 16 वा मैच लाइन बाजार क्रिकेट क्लब बनाम मधुबनी मास्टर येल्लो के बीच हुआ, जिसमे लाइन बाजार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

लाइन बाजार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट खो कर 225 रन बनाया। लाइन बाजार क्लब के तरफ से सहबान ने 59 रन, विवेक ने 36 रन, रेहान ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में एम एम एस सी येल्लो की तरफ से आरिफ, गौरव, संकेत, मयंक ने 1-1विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी मास्टर येल्लो ने 14.2 ओवर में 10 विकेट खो कर 57 रन ही बना सके, जिसमे गौरव ने 12 रन, आरिफ ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में लाइन बाजार क्लब की तरफ से राजेश ने 3 ओवर में 10 रन देकर 04 विकेट और विवेक ने 3.2 ओवर में 8 रन देकर 02 विकेट लिया।

लाइन बाजार क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 168 रन से जीत कर 2 अंक हासिल किया।सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लाइन बाजार क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सहबान को मिला। निर्णायक की भूमिका मैं सागर दास एवं ज़ाहिद आलम स्कोरर विकल्प झा थे।

कल मैच पहला जूनियर डिवीज़न डिजायर ब्लू बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब। दूसरा इ सी सी बर्सोनी बनाम सीमांचल स्पोर्ट्स एकैडमी

आज दिनांक 05 मार्च 2021 को स्थानीय गुलाब बाग में स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का 21वा मैच

मैच रामनगर क्रिकेट डायमंड बनाम रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रामनगर क्रिकेट क्लबडी डायमंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच मैं 24.1 ओवर मैं 09 विकेट खोकर 106 रन बनाए । रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज ऋतू राज ने 30 रन, सत्यम ने 26 रन बनाए। रामनगर क्रिकेट क्लब डायमंड के गेंदबाज अकबर ने 3 ओवर में 02 रन देकर 3 विकेट, अमर ने 4.1 ओवर मैं 6 रन देकर 02 विकेट हासिल किए।

106 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामनगर क्रिकेट क्लब डायमंड की टीम 18.5 ओवर में अपने 06 विकेट खोकर 107 रन बना ली । रामनगर क्रिकेट क्लब डायमंड के बल्लेबाज रौशन कुमार ने 17 रन, प्रेम कुमार ने 16 रन ,प्रतिक मुकेश ने नाबाद 14रन बनाएं। रॉयल चैलेंजर क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी मैं विजय 5.5 ओवर 16 रन देकर 2 विकेट लिया !रामनगर क्रिकेट क्लब डायमंड ने इस मैच 04 विकेट से जीत कर 2 अंक हासिल किए।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच क्रिकेट क्लब डायमंड के गेंदबाज अकबर को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर एस एस प्रसाद पिंटू एवं बी सी ए पैनल राघव ठाकुर एवं स्कोरर प्रीतम ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

3 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

11 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago