गौरव सिंह अंडर-16 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची सुपर किंग्स व रातू क्रिकेट एकेडमी विजयी

रांची : गौरव सिंह अंडर-16 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में  पहला मुकाबला रांची सुपर किंग्स और बीसीए के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमे रांची सुपर किंग्स की टीम 41 रनो से तथा दूसरे मुकाबले में ने साई धुरवा को 60 रन से हरा दिया।

पहले मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए रांची की टीम 16.2 ओवर में 175 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमे अस्मित 96 रन सबसे अधिक बनाये। गेंदबाजी में ज़ीशान ने 16 रन देकर पांच विकेट झटक। जबाब में उत्तरी बीसीए की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 134 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे वैदिक ने 75 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिवयांशु पांच विकेट झटके। मैन ऑफ़ द मैच अस्मित को दिया गया।

दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रातू क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 280 रन बनाया जिसमे अनित्या 65 रन,अंकित 55 रन बनाये। गेंदबाजी में विशु को दो विकेट मिला। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए साई धुर्वा की टीम 10 ओवर में सिर्फ 9 विकेट पर 92 रन ही बना सका। जिसमे कृष 48 ‘रन बनाया। गेंदबाजी में अंकित को दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच अंकित को मिला।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago