नालंदा : आज दिनांक 28 मार्च 2024 को मगध जोन रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट लिग 2023-24 का उद्धघाटन मैच गया बनाम नालंदा के बीच खेला गया। जिसकी मेजबानी बिहार क्रिकेट संघ ने नालंदा जिला क्रिकेट संघ को दी है।
नालंदा जिले के एकंगरडीह में खेले जारहे रणधीर वर्मा अंडर 19 मैच के उद्धघाटन मैच में नालंदा ने गया को 7 विकेट से हरा दिया. नालंदा के हर्षित राज मैन ऑफ़ दी मैच रहे।
टॉस जीतकर गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 176 रन बनाये। जिसमें विशाल सिंह 39, अभिषेक रहाणे 35, रंजन 26 तथा सचिन ने 20 रन के योगदान दिया। वहीँ नालंदा की ओर से हर्षित राज ने तीन विकेट, ह्रितिक ओर प्रिंस ने दो दो विकेट तथा दिव्यांश और गौतम ने एक एक विकेट अपने नाम किये।
जवाब में नालंदा की टीम ने तीन विकेट खोकर 34.1 ओवर में लक्ष को हासिल कर लिया। जिसमे रिक्की कुमार 37 रन, दिव्यांश 45, गौतम नाबाद 34 और जीराल पटेल नाबाद 28 रन ने योगदान दिया।गया की ओर से मयंक ने दो विकेट ओर अभिषेक ने एक विकेट लिया।
मैच में अतिथि के रूप में संजय कुमारी पिंटू, निप्पू कुमार,अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव जावेद इक़बाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, शांतोष पांडेय, परवेज़ मुस्तफा, शफा रिज़वी, दीपक कुमार, बिक्रम कुमार सोलंकी, क्षितिज प्रियदर्शी इत्यादि मौजूद रहे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…