जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में कायनात क्रिकेट क्लब को हराकर रंजन इलेवन फाइनल में ।
सुबह टॉस जीतकर रंजन इलेवन के कप्तान रिशव रंजन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए रंजन इलेवन ने 35 ओवरों ने 9 विकेट के नुकसान पे 276 रन का स्कोर खड़ा किया । रंजन इलेवन के तरफ से दीपू शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक (51) जड़ा , साथ में रिशव ने बेहतरीन नाबाद अर्धशतक (50) जड़ा। साथ में अयान ने 30, रिशव रंजन ने 29,पंकज ने 26 और फजल ने 24 रनो का योगदान दिया ।
कायनात क्रिकेट क्लब के तरफ से मुशर्रफ सरफराज ने 3 और इरशाद आलम ने 2 विकेट हासिल किया ।
277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कायनात क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.5 ओवरों में 174 रन बना के ऑल आउट हो गई और मैच 102 रनो से हार गई।
कायनात क्रिकेट क्लब के तरफ से रवि प्रकाश ने बेहतरीन अर्धशतक (50) जड़ा , प्रवीण आनंद ने 49 , सुमित कुमार 19 और बलराम कुमार ने 18 रनो का योगदान दिया ।रंजन इलेवन के तरफ से पंकज कुमार और रिशव कुमार ने 3,3 विकेट हासिल किया ।
रिशव कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अयोजन समिति के सदस्य आशु ने मैन ऑफ द मैच दिया ।लीग का अगला सेमीफाइनल 4 तारीख को ऑल स्टार और जायका क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…