पटना। राजधानी पटना के उर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे बिहार और सिक्किम के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला ड्रॉ हो गया। दो टीमों के बीच एक—एक अंक बंटे। बल्ले के साथ—साथ गेंद से भी कमाल दिखाने वाले सिक्किम के सुमित सिंह को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। सुमित ने जहां दूसरी पारी में नाबाद 24 रन बनाए, वहीं 63 रन खर्च कर 6 विकेट भी लिए।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस मुकाबले के प्लेट ग्रुप में चौथे दिन शुक्रवार को बिहार सात विकेट खोकर 139 रन से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन अर्धशतक ठोंक कर टीम को मजबूती प्रदान करने वाले शकीबुल गनी कुछ कमाल न कर सके महज दो रन जोड़कर आउट हो गए। शकीबुल के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज कुछ भी विकेट पर टिक न सके। पूरी टीम टी ब्रेक के पहले महज 18 रन जोड़कर 39.3 ओवर में 157 पर आलआउट हो गई।

जवाब में दूसरी पारी खेलने उतरी सिक्किम की टीम 47 ओवर में चार विकेट खोकर 122 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए अनवेश ने नाबाद 50 तो सुमित ने नाबाद 24 रन बनाए। विकेटकीपर अरूण ने भी 22 रन की अहम पारी खेली। बिहार के लिए प्रताप ने दो, अभिजीत व शिवम एस कुमार ने 1—1 सफलताएं हासिल की।

खराब मौसम के कारण दो दिनों तक बाधित रही इस मैच का निर्णय दोनों टीमों के पहली पारी के बनाए गए रन के आधार पर निकाला गया। बता दें कि सिक्किम भी पहली पारी में 64.5 ओवर में 157 रन पर आलआउट हो गई थी। इस तरह मिले एक एक अंक के आधार पर प्लेट ग्रुप में सिक्किम जहां दो जीत, एक हार व एक ड्रॉ के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं बिहार एक जीत, एक हार व एक ड्रॉ के साथ चौथे स्थान पर है। अब बिहार का अगला मुकाबला 10 जनवरी से नाडियाड में मिजोरम से है।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार: पहली पारी में 39.3 ओवर में 157 रन पर आलआउट, सिक्किम: पहली पारी में 64.5 ओवर 157 पर आलआउट, दूसरी पारी में 47 ओवर में चार विकेट पर 122 रन, अरूण 22, निलेश लमीचैन्नय 11, अनवेश नाबाद 50, सुमित नाबाद 24, विकेट— अभिजीत 1/25, प्रताप 2/31, शिवम एस कुमार 1/29

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago