Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : मेघालय के अजॉय दुहन का शानदार शतक, मेघालय 235/4

पटना : रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के तहत बिहार और मेघालय के बीच मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में जारी प्रथम श्रेणी मुकाबले में हो रही लगातार बारिश के कारण शुरु के 2 दिन खेल नहीं हो पाया था, आज तीसरे दिन खेल प्रारम्भ हुआ। तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक मेघालय ने अपनी पहली पारी में 82 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए हैं।

IMG-20260501-WA0009 रणजी ट्रॉफी : मेघालय के अजॉय दुहन का शानदार शतक, मेघालय 235/4

 

मेघालय टीम की ओर से अजॉय दुहन ने प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए 217 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 129 रन बनाए। उनके साथ स्वास्तिक ने 97 गेंदों पर 54 रन की नाबाद पारी खेली। ओपनर बामनभा शांगप्लियांग ने 149 गेंदों में 39 रन बनाए जबकि विकेटकीपर अर्पित सुभाष 1 रन बनाकर आउट हुए। राहुल दलाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

IMG-20260324-WA0012 रणजी ट्रॉफी : मेघालय के अजॉय दुहन का शानदार शतक, मेघालय 235/4

 

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक स्वास्तिक 54 रन और बी. बी. डे 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। अजॉय दुहन और शांगप्लियांग के बीच 119 रनों की साझेदारी मेघालय की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही।

 

बिहार की ओर से गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। अमोद यादव ने 14 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। शुभम ने 11 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट और हिमांशु सिंह ने 12 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वचस्पति ने 13 ओवर में 41 रन, साकिब हुसैन ने 16 ओवर में 42 रन, एस. गनी ने 9 ओवर में 18 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 7 ओवर में 16 रन खर्च किए, हालांकि इन्हें सफलता नहीं मिली।

 

तीसरे दिन के अंत में मेघालय का स्कोर 235/4 रहा। अब चौथे दिन बिहार के गेंदबाजों के सामने चुनौती होगी कि वे जल्द से जल्द शेष बल्लेबाजों को आउट कर विपक्षी टीम की पारी को सीमित रखें।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 6 = ?