Loading Now
×

CK नायुडू : बिहार ने मिजोरम को एक पारी और 211 रनों से हराया

Patna: सीके पिथावाला ग्राउंड, सूरत में खेले गए कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) मुकाबले में बिहार ने मिजोरम पर एक पारी और 211 रनों से प्रभावी जीत दर्ज की। यह बिहार की इस सत्र की लगातार मजबूत जीतों में एक और अहम उपलब्धि रही।

IMG-20260324-WA0012 CK नायुडू : बिहार ने मिजोरम को एक पारी और 211 रनों से हराया

मिजोरम की टीम पहली पारी में बिहार के गेंदबाजों के सामने मात्र 91 रन पर सिमट गई थी। बिहार की ओर से सुरज कश्यप ने 6 विकेट और आदित्य राज ने 3 विकेट लेकर मिजोरम को दबाव में रखा।

IMG-20260501-WA0009 CK नायुडू : बिहार ने मिजोरम को एक पारी और 211 रनों से हराया

जवाब में बिहार ने पहली पारी में 362 रन बनाए। टीम के लिए आकाश राज ने 246 गेंद में 18 चौका और 5 छक्का लगाकर 177 रन की प्रभावी शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान सुरज कश्यप ने 55 रनों की पारी खेली।

दूसरी पारी में भी मिजोरम की टीम बिहार के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकी और सिर्फ 60 रन पर सिमट गई। बिहार की ओर से सुमन कुमार ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 11.3 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं सुरज कश्यप ने 3 विकेट और वासुदेव प्रसाद सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए।

बिहार की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों ही अनुशासित रहीं, जिसके परिणामस्वरूप मिजोरम को पूरे मैच में कोई ठोस साझेदारी नहीं मिल सकी।

*मुख्य प्रदर्शन:*

आकाश राज:.177 रन (246 गेंद, 18 चौके, 5 छक्के)

सुरज कश्यप: मैच में कुल 9 विकेट (पहली पारी 6, दूसरी पारी 3)
सुमन कुमार:11.3 ओवर, 2 मेडन, 22 रन, 5 विकेट
वासुदेव प्रसाद सिंह: 6 ओवर, 2 मेडन, 22 रन, 2 विकेट

बिहार ने यह मुकाबला एक पारी और 211 रनों से जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम का अगला उद्देश्य आगामी मुकाबलों में इसी लय को बनाए रखना रहेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 2 = ?