Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : वैभव सूर्यवंशी शतक से चुके, मेघालय बनाम बिहार मैच रहा ड्रॉ

पटना, 4 नवम्बर 2025: रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के तहत मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में खेला गया बिहार बनाम मेघालय मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लगातार बारिश के कारण खेल का बड़ा हिस्सा प्रभावित रहा और दोनों टीमों की पहली पारी पूरी नहीं हो सकी।

IMG-20260324-WA0012 रणजी ट्रॉफी : वैभव सूर्यवंशी शतक से चुके, मेघालय बनाम बिहार मैच रहा ड्रॉ

 

मेघालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पहली पारी में 141 ओवर में 7 विकेट पर 408 रन बनाए। टीम की ओर से अजॉय दुहान ने 129 रन और स्वास्तिक ने 94 रन की लंबी पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों ने बिहार के गेंदबाजों को लगातार चुनौती दी। बिहार की ओर से हिमांशु सिंह ने 52 ओवर में 126 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि शुभम ने 2 विकेट और अमोद यादव ने भी 2 विकेट प्राप्त किए।

IMG-20260501-WA0009 रणजी ट्रॉफी : वैभव सूर्यवंशी शतक से चुके, मेघालय बनाम बिहार मैच रहा ड्रॉ

 

बिहार ने अपनी पहली पारी में तेज शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों पर 93 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके साथ मंगल महरौर ने 25 रन जोड़े जबकि विकेटकीपर बिपिन सौरभ ने 15 रन बनाए। बिहार की ओर से 25 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन बने।

 

अंपायरों ने समय और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए मुकाबले को ड्रॉ घोषित किया। इस प्रकार, रणजी ट्रॉफी सीजन 2025-26 का यह मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ।

 

बिहार टीम के लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण अनुभव रहा क्योंकि बारिश के व्यवधान के बावजूद खिलाड़ियों ने सीमित ओवरों में सकारात्मक खेल दिखाया। टीम अब अगले मैच की तैयारी में जुटेगी।

 

*मैच रेफरी : परविंद्र सिंह*

*अंपायर : रंजीव शर्मा, कमलेश शर्मा*

 

 

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 3 = ?