रणजी ट्रॉफी: बिहार ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ़ मैच कराया ड्रॉ, 5 विकेट लेकर रवि किरण बने मैन ऑफ द मैच

पटना: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच का रणजी ट्रॉफी मैच बिहार हार जीत के समाप्त हो गया। इस मैच में पहली पारी में बढ़त के आधार पर छत्तीसगढ़ को 3 अंक और बिहार को एक अंक मिला।

इस मैच में टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ ने बिहार को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बिहार की टीम पहली पारी में सभी विकेट खोकर 108 रन का स्कोर खड़ा कर सकी, जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में दो विकेट पर 329 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। पहली पारी में छत्तीसगढ़ को 221 रन की बढ़त हासिल हुई।

छत्तीसगढ़ टीम के पहली पारी की घोषणा के बाद बिहार की टीम मैच के तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक तीन विकेट पर 144 रन बनाए। मैच के अंतिम दिन बिहार की टीम दूसरी पारी में सात विकेट पर 226 का स्कोर बनाई। समय सीमा समाप्त होने के कारण इस मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। मौसम के कारण पूरे चार दिन में 198.4 ओवर का खेल हो सका।

बिहार की ओर से दूसरी पारी में श्रमण निग्रोध 60 रन, बाबुल कुमार 52 रन, आकाश राज 31 रन, सकिबुल गनी 34 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बिपिन सौरभ 30 रन तथा वीर प्रताप 4 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के तेज गेंदबाज रवि किरण को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बिहार का अगला 19 जनवरी से मैच विक्टोरिया पार्क, मेरठ में उत्तर प्रदेश के खिलाफ होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago