पटना : बिहार के रणजी ट्रॉफी में पहली पारी में बनाए गए 474 रन के जवाब में मिजोरम फॉलोअन खेलते हुए दूसरी पारी में 46 ओवर में तीन विकेट खोकर 144 रन बनाकर 154 रनों से पीछे है।

गुजरात के नादियाद गोकुलभाई सोमभाई पटेल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के तीसरे दिन मिजोरम ने दूसरे दिन के बनाए गए 11 ओवर में दो विकेट खोकर 36 रन से आगे खेलना शूरू किया। लेकिन बिहार के गेंदबाज सचिन कुमार सिंह के प्रहार के आगे टीक न सके और अपनी पहली पारी में 52.2 ओवर में 176 रन पर आलआउट हो गई।

विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। बिहार के लिए सचिन कुमार सिंह ने चार, जबकि अभिजीत व वीर प्रताप सिंह ने दो दो विकेट लिए। इसके बाद बिहार के कप्तान ने मिजोरम को फॉलोआन खेलने को विवश किया और पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 46 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाए हैं।

स्टंप तक कप्तान तरुवर कोहली नाबाद 67 व थनकुम्मा नाबाद 7 रन बनाकर विकेट पर बने हुए हैं। बिहार के लिए दूसरी पारी में गोविंद ने दो व आशुतोष अमन ने एक विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर :
मिजोरम: पहली पारी में 52.2 ओवर में 176 रन पर आलआउट, तरुवर कोहली 24, श्रीवत्स गोस्वामी 79, सुमित नाबाद 17, विकेट— अभिजीत 2/33, वीर प्रताप सिंह 2/54, सचिन कुमार सिंह 4/24, मलय राज 1/33, आशुतोष अमन 1/28
दूसरी पारी में 46 ओवर में तीन विकेट खोकर 144 रन, थनजुला 10, तरुवर कोहली 67, श्रीवत्स गोस्वामी 49, विकेट— गोविंद 2/62, आशुतोष अमन 1/24

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago