कराटे

RANJI TROPHY: विपिन सौरभ के शतक संग बिहार की सधी शुरुआत

पटना। विपिन सौरभ के (107 रन)शानदार शतक व सचिन कुमार सिंह (52 रन) व शकीबुल गनी (52 रन) के अर्धशतक की बदौलत बिहार ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेघालय के खिलाफ 68 ओवर में सात विकेट खोकर 247 रन बना लिए।

एमसीए क्रिकेट ग्राउंड के पोलो ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बिहार को जहां पहला झटका ओपनर बल्लेबाज बाबुल कुमार के रुप में बिना खाता खोले लगा। वहीं बिहार को दूसरा झटका 12 रन के स्कोर पर दूसरे ओपनर बल्लेबाज कुमार मृदुल के रूप में लगा। इसके बाद बिहार की पारी को सचिन कुमार सिंह ने शकीबुल गनी के साथ मिलकर आगे बढ़ाया।

लेकिन दोनों बल्लेबाज 52—52 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद बिहार के लिए विपिन सौरभ का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 115 गेंदों में 11 चौके व सात छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। पहले दिन का मैच समाप्त होने तक शिवम कुमार बिना खाता खोले विकेट पर बने हुए हैं। मेघालय के लिए आरबी विश्नोई जूनियर ने 56 रन खर्च कर चार विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार की पहली पारी: 68 ओवर में सात विकेट खोकर 247 रन, कुमार मृदुल 12, सचिन कुमार सिंह 52, शकीबुल गनी 52, विपिन सौरभ 107, प्रताप 16, विकेट—आरबी विश्नोई जूनियर 4/56, अभिषेक 1/50, आकाश कुमार 1/36, साईशैंग 1/21

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago