रणजी ट्रॉफी: बिहार की सिक्किम पर मजबूत शुरुआत,शकिबुल,बाबुल और सौरभ ने जड़ा अर्धशतक

कोलकाता 24 फरवरी: रणजी ट्रॉफी में मिजोरम के खिलाफ बिहार का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा और आज बिहार का दूसरा मुकाबला सिक्किम के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। जिसमे बिहार ने पहले दिन अपनी पहली पारी में 315 रन 4 विकेट खोकर बना लिए है।

एक बार फिर बिहार के बाबुल कुमार ने 15 चौको और 1 छक्के के मदद से अपना अर्धशतक लगते हुए 126 गेंदों में 73 रन बना कर आउट हो गया है। जबकि शकिबुल गनी 133 गेंदों में 18 चौके की मदद से 98 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावे आज विपिन सौरव ने भी लगातार दूसरा अर्धशतक 56 गेंदों में 50 रन 8 चौके और 1 छक्के के मदद से बनाकर क्रिच पर टिके है।

बिहार के ओपनर बल्लेबाज अभिनव 14 और यशस्वी ऋषव 20 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद बाबुल और लखन ने पारी को संभाल रखा है लेकिन बाबुल के 73 रन पर आउट होने के बाद लखन राजा भी अर्धशतक से सिर्फ 2 रन से चूक गए और 48 रनो पर अपना विकेट गवा दी। इसके बाद शकिबुल गनी और विपिन सौरव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे है।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago