रणजी ट्राफी: बिहार के ख़िलाफ़ चंडीगढ़ ने बनाए 420 रन,बिहार 6/1

Khelbihar.com

पटना। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर16, चंडीगढ़ में बिहार और चंडीगढ़ के बीच चल रहे रणजी ट्राफी मैच के दुसरे दिन चंडीगढ़ की टीम ने बिहार के खिलाफ 420 का स्कोर खड़ा किया. दुसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार की टीम एक विकेट पर छह रन बना चुकी है.

पांच विकेट पर 274 रन से आगे खेलते हुए चंडीगढ़ की टीम 420 रन बनाकर आल आउट हो गयी. पहले दिन के शतकवीर ए के कौशिक को 117 के व्यक्तिगत स्कोर पर विकेट कीपर विकाश रंजन के हाथो कैच करवा कर विवेक ने अपना पहला विकेट और चंडीगढ़ को छठा झटका दिया. इसके बाद विवेक ने बिपुल को 67 के स्कोर पर आउट किया तो आशुतोष ने जसकरणदीप को 23 के स्कोर पर आउट कर अपना पांचवा विकेट लिया.

इस समय चंडीगढ़  टीम का स्कोर 349 था, इसके बाद गुरिंदर और श्रेष्ट निर्मोही ने विकेट पर टिक कर खेलना शुरू किया, लग रहा था की चंडीगढ़ की यह जोड़ी एक बड़ी साझेदारी करेगी लेकिन शिवम एस कुमार ने गुरिंदर को 67 के स्कोर पर राठौड़ के हाथो कैच करवा कर चंडीगढ़ का नौंवा विकेट गिराया. इसके बाद अंतिम विकेट के लिए आए अनिरुद्ध को इन्द्रजीत ने शून्य पर रन आउट कर चंडीगढ़ का अंतिम विकेट आउट किया. चंडीगढ़ की ओर से पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए अर्शलान खान ने 51, शिवम् भांवरी एक, मनन बोहरा 41 , उदय कौल शून्य , रमण बिश्नोई 5, ए के कौशिक 117 , बिपुल शर्मा 65, गुरिंदर 67, जसकरण 23, श्रेष्ट निर्मोही 22 और अनिरुद्ध ने शून्य रन का योगदान दिया.

बिहार की ओर से आशुतोष अमन ने 5, विवेक ने 2, शशि और शिवम् ने एक एक विकेट लिया , जबकि एक खिलाडी को रन आउट का शिकार होना पड़ा.

बिहार की ओर से इन्द्रजीत और निशांत ने पारी की शुरुआत की, लेकिन निशांत को जशकरण ने शून्य पर आउट कर पहला झटका दिया, दुसरे दिन के खेल समाप्त होने तक इन्द्रजीत 6 और बाबुल शून्य के स्कोर पर क्रीज पर नाबाद रहे.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

4 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

23 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago