रणजी ट्रॉफी:-नागालैंड के ख़िलाफ़ बाबुल और शशीम का शानदार प्रदर्शन शतक चुके,

Khelbihar.com

पटना : मौसम से बाधित बिहार और नागालैंड रणजी ट्राफी मैच के दुसरे दिन महज 36 ओवर का खेल हुआ. बिहार के बल्लेबाज शशीम और बाबुल शतक के काफी करीब पंहुच कर शतक बनाने से चुक गए. दुसरे दिन के खेल की समाप्ति पर बिहार टीम का स्कोर पांच विकेट पर 244 का रहा. पहली पारी के आधार पर बिहार को 78 रनों की बढ़त हांसिल हो चुकी है , जबकि उसके अभी पांच विकेट शेष है. नागालैंड ने पहली पारी में 166 का स्कोर खड़ा किया था.

कम प्रकाश के कारण  दुसरे दिन का खेल लगभग ढाई घंटे विलम्ब से शुरू हुआ और समय से पहले समाप्त हो गया. दो विकेट पर 115 रन  से आगे खेलते हुए बिहार के बल्लेबाज शशीम और बाबुल से शतक की उम्मीद लगाये लोगों को निराशा हाथ लगी , जब शशीम 81 रन और बाबुल 95 रन पर पर अपना विकेट खो बैठे.

अतुल प्रियंकर भी शून्य पर आउट हो गए. मैच की समाप्ति पर रहमत 13 और विकास रंजन 2 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे.नागालैंड की ओर से एस एस सिंदे ने दो तथा नागो, होपन्गेक्यु और इमलिवती ने एक एक विकेट लिया.  

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago