पटना। मेजबान चंडीगढ़ के खिलाफ खेले जा रहे रणजी मुकाबले में बिहार टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे दिन की खेल समाप्ति के समय बिहार ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 4 रन बना लिये हैं। इंद्रजीत कुमार 4 और कुमार निशांत बिना खाता खोले खेल रहे हैं। बिहार की पहली पारी 115 रनों पर सिमट गई। चंडीगढ़ ने अपनी पहली पारी में 420 रन बनाये थे। पहली पारी के आधार पर चंडीगढ़ से बिहार अभी 301 रन पीछे है।
तीसरे दिन बिहार ने पहली पारी की शुरुआत एक विकेट पर छह रन से आगे खेलना शुरू किया। इंद्रजीत और बाबुल ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन इंद्रजीत ज्यादा देर तक साथ नहीं दे पाये और 33 रनों पर बिहार का दूसरा विकेट गिरा। इसके बाद एक तरफ जहां बाबुल अडिग थे वहीं दूसरे बल्लेबाज विकेट पर टिकने में असफल रहे। विकेट के पतझड के बीच बाबुल कुमार ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए कुल 67 रन 149 गेंदों में नौ चौकों की सहायता से बनाये और पूरी टीम 49.3 ओवर में 115 रनों पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा।
इंद्रजीत ने 37 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 18, रहमतुल्लाह ने 11 गेंद में एक चौका की मदद से 5, शशीर राठौर ने शून्य, विकास रंजन ने 24 गेंद में 4, आशुतोष अमन ने 33 गेंद में एक चौका की मदद से 9, विवेक ने 2, शिवम एस कुमार ने 7, समर कादरी ने 0 रन बनाये। शशि शेखर बिना खाता खोले नाबाद रहे। चंडीगढ़ की ओर से गुरिंदर सिंह ने 24 रन देकर छह विकेट, अनिरुद्ध ने 20 रन देकर 2, जसकरण सिंह ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाये। कल खेल का आखिरी और चौथा दिन है।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…