रणजी ट्रॉफी : पुडुचेरी से दिल्ली को मिली हार के बाद DDCA ने यश धूल को कप्तानी से हटाया

दिल्ली : पुडुचेरी ने दिल्ली को 9 विकेट से हरा रणजी ट्रॉफी में शानदार शुरुआत कर दी है हार के बाद यश धुल की जगह अब हिम्मत सिंह कप्तानी दी गई है आपको बता दे की पुडुचेरी के ख़िलाफ़ मिली करारी हार के बाद दिल्ली ने यश धुल को कप्तानी से हटा दिया है। दिल्ली का अगला मैच 12 जनवरी को जम्मू कश्मीर के ख़िलाफ़ होगा।
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने PTI से कहा, “यश एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन इस समय वह आउट ऑफ़ फ़ॉर्म चल रहे हैं। हम चाहते थे कि वह बल्लेबाज़ के तौर पर अच्छा करें इसलिए हमने उन्हें कप्तानी के पदभार से मुक्त किया है। हिम्मत हमारे सीनियर खिलाड़ी हैं और उन्होंने हमारे लिए काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब वो कप्तानी करेंगे।”
पुडुचेरी के ख़िलाफ़ दिल्ली की टीम पहली पारी में 148 और दूसरी पारी में 145 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। धुल दोनों पारियों में 2 और 23 रन ही बना पाए थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago