पटना: ईडेन गार्डेन में चल रहे बिहार और बंगाल की सत्र 2023-24 की अंतिम रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार टीम के सलामी बल्लेबाज पीयूष कुमार सिंह बगैर खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार पहली पारी के आधार पर बंगाल से 284 रन पीछे है। इस मैच में बंगाल ने टॉस जीतकर बिहार को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया जहां बिहार की यें पहली पारी में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जबकि बंगाल की टीम पहली पारी में पाँच विकेट पर 411 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। बंगाल को बिहार पर पहली पारी में 316 रनों की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में बिहार की टीम एक विकेट पर 32 रन बनाकर खेल रही है।
बंगाल की टीम पहले दिन के स्कोर दो विकेट पर 111 रन से आगे खेलती हुई अभिमन्यु ईश्वरन के नाबाद 200 रन और अभिषेक पोरेल (56 रन) के अर्धशतक के बदौलत पाँच विकेट पर 411 के स्कोर पर पारी की घोषणा कर दी। बंगाल की ओर से सकिर हबीब गांधी 19 रन , करण लाल 28 रन, अनुस्तूप मजूमदार 39 रन, मनोज तिवारी 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज़ 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
बिहार की ओर से आशुतोष अमन ने 2 विकेट, रवि शंकर और वीर प्रताप ने एक-एक विकेट लिए। बिहार पहली पारी में 316 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी में एक विकेट पर 32 रन बनाकर खेल रही है। बिहार के ऋषव 12 रन और मंगल महरौर 19 रन पर नाबाद हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…