पटना : पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई ने बिहार को एक पारी और 51 रन से हराकर इस मुक़ाबले को जीत लिया । मैच के अंतिम दिन के मैच में बिहार की दूसरी पारी भी 100 रनों पर सिमट गई। इससे पहले पहली पारी में भी बिहार की टीम 100 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। बिहार के झारखंड से अलग होने के 23 साल बाद इलीट ग्रुप की टीम से साथ पटना में रणजी ट्रॉफी खेली गई थी। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 251 रन बनाए थे। इस मैच में मुंबई के तेज गेंदबाज और मोहित अवस्थी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मोहित अवस्थी ने इस मैच की दोनों पारी में बिहार के कुल सात बल्लेबाजों को आउट किया।

रणजी ट्रॉफी के पहले दिन बिहार टीम ने टॉस जीताकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई ने बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट पर 251 रन बनाए थे। मुंबई के कप्तान अंजिक्य रहाणे, तुषार देशपांडे और धवल कुलकर्णी नहीं खेले। उनकी जगह पर सम्स मुलानी कप्तान बनाए गए थे। पहले दिन कम विजिबिलिटी की वजह से मैच 67 ओवर पर समाप्त हुआ था।

खेल के तीसरे दिन बिहार ने दूसरे दिन के स्कोर 6 विकेट पर 89 रन से आगे खेलना शुरू किया और 11 रन जोड़ कर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। तीसरे दिन बिहार की पहली पारी का सातवां विकेट कप्तान आशुतोष अमन के रूप में गिरा। आशुतोष अमन 7 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद वीरे प्रताप सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। नौवां विकेट आकाश राज के रूप में गिरा।

दूसरे दिन 26 रन पर खेल रहे आकाश राज ने अपने स्कोर में 6 रन का इजाफा किया और 32 रन के योग पर मोहित अवस्थी के शिकार बने। टीम के स्कोर में 1 रन और जुड़ा और दसवां विकेट पूरे 100 रन पर गिर गया। हिमांशु सिंह 1 रन बना कर आउट रहे। पहली पारी में बिहार की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 19, बाबुल कुमार ने 8, आकाश राज ने 32, सकीबुल गनी ने 22, सचिन कुमार सिंह ने 5, आशुतोष अमन ने 7 रन बनाए। मुंबई की ओर से पहली पारी में मोहित अवस्थी ने 27 रन देकर 6, आर एच डायस ने 29 रन देकर 1, शिवम दुबे ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

फॉलोआन खेलने उतरी बिहार टीम की दूसरी पारी में शुरुआत ठीक रही। सलामी बल्लेबाज सरमन निगरोध और वैभव सूर्यवंशी के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। जोड़ी अभी जमती उसके पहले तनुष कोटियान ने वैभव सूर्यवंशी को शम्स मुलानी के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद 22 रन के अंदर पांच विकेट और गिर गए। विकेट के पतझड़ के बीच सरमन निगरोध ने विकेट पर टिकने का पूरा प्रयास किया और उन्होंने 55 गेंदों में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 40 रन की पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी ने 12 रन बनाए। बाबुल कुमार फिर फेल हुए और मात्र 1 रन बना कर पवेलियन लौटे। आकाश राज भी कुछ नहीं कर पाए और 5 रन के निजी स्कोर पर शिवम दुबे के शिकार बने। शिवम दुबे ने सकीबुल गनी को बिना खाता खोले पवेलियन लौटाया। सचिन कुमार सिंह भी फेल हुए और बिना खाता खोले शम्स मुलानी के शिकार बने।

बीसीए अध्यक्ष ने मुंबई टीम को रात्रि भोज देकर सम्मानित किया।

मैच के तीसरे दिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने मुंबई टीम के सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को रात्रि भोज दिया, इस अवसर पर बिहार सरकार के कई आई ए एस और आई पी एस भी मुंबई की टीम के सभी सदस्यों से बात चीत की और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बिहार टीम के भी सभी सदस्य और सपोर्ट स्टाफ उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago