Home Bihar रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में बनाए 540 रन, दूसरे दिन स्टंप्स तक बिहार 44/2

रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में बनाए 540 रन, दूसरे दिन स्टंप्स तक बिहार 44/2

by Khelbihar

राजगीर 12 अक्टूबर 2026। राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट सीजन 2026–27 के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 540 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने अपनी पहली पारी में 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिया है। बिहार की टीम अभी भी उत्तर प्रदेश से 496 रन पीछे है और अभी आठ विकेट शेष हैं।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में बनाए 540 रन, दूसरे दिन स्टंप्स तक बिहार 44/2

पहले दिन के खेल की समाप्ति पर उत्तर प्रदेश का स्कोर 84 ओवर में तीन विकेट पर 287 रन था। दूसरे दिन टीम ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए कुल 540 रन बना कर बिहार के सामने बड़ा लक्ष्य रखा है।

दूसरे दिन रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए- माधव कौशिक 150 रन, रिंकू सिंह 112 रन बनाया अन्य बल्लेबाजों में आराध्या यादव 84 रन, ज़ीशान अंसारी 58 रन और अभिनन्दन सिंह 43 रन का मुख्य योगदान दिया।

IMG-20260501-WA0009 रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में बनाए 540 रन, दूसरे दिन स्टंप्स तक बिहार 44/2

बिहार की गेन्दबाजी में अमोद यादव 29.1 ओवर 6 मेडन 91 रन 4 विकेट, सुराज कश्यप 43 ओवर 9 मेडन 100 रन 3 विकेट तथा हिमांशु को 1 और कप्तान साक़िबूल को 2 विकेट मिला।

बिहार की पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार का स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन है। बल्लेबाजी में पियूष कुमार सिंह 16 रन बनाकर नाबाद हैं इनके साथ अमोद यादव नाबाद रहे।उत्तर प्रदेश की गेन्दबाजी में कार्तिक त्यागी और कारण शर्मा को 1-1 विकेट मिला है।

चार दिवसीय इस प्रथम श्रेणी मुकाबले में बिहार के बल्लेबाजों के सामने धैर्य, एकाग्रता और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी। टीम को मुकाबले में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए लम्बी साझेदारियों की जरूरत होगी।

राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में तीसरे दिन 13/10/2026 का खेल दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है। बिहार की टीम जहाँ अपनी पहली पारी को मजबूत करने का प्रयास करेगी, वहीं उत्तर प्रदेश के गेंदबाज जल्द विकेट हासिल कर अपनी टीम की स्थिति और मजबूत करना चाहेंगे।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में बनाए 540 रन, दूसरे दिन स्टंप्स तक बिहार 44/2

*मैच का स्कोरकार्ड*

* *प्रतियोगिता:* रणजी ट्रॉफी एलीट, सीजन 2026–27

* *मुकाबला:* बिहार बनाम उत्तर प्रदेश

* *स्थान:* राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर, नालंदा

* *उत्तर प्रदेश की पहली पारी:* 540 रन पर सिमटी

* *बिहार की पहली पारी:* 44/2 (18 ओवर)

* *बिहार की स्थिति:* उत्तर प्रदेश से 496 रन पीछे, आठ विकेट शेष

* *दूसरे दिन का खेल:* समाप्त

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े