Home Bihar वीनू मांकड़ ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार अंडर-19 टीम को 24 रन से हराया।

वीनू मांकड़ ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार अंडर-19 टीम को 24 रन से हराया।

by Khelbihar

पटना 12 अक्टूबर 2026। वीनू मांकड़ ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत सोमवार को CAP ग्राउंड-2, पुडुचेरी में खेले गए मुकाबले में पंजाब अंडर-19 टीम ने बिहार अंडर-19 टीम को 24 रनों से पराजित किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 354 रन बनाए। जवाब में बिहार की टीम ने 49.3 ओवर में 330 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 वीनू मांकड़ ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार अंडर-19 टीम को 24 रन से हराया।

पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी में कप्तान अर्जुन रावत ने 121 गेंद में 167 रन बनाया तथा उमेश ने 62 और हेमंत ने 70 रन बना कर मुख्य योगदान दिया।बिहार की गेन्दबाजी में अभिषेक कुमार 2 विकेट तथा आर्यन पटेल, सत्यम कुमार और आयुष रवि को 1-1 विकेट मिला।बिहार की बल्लेबाजी में युवराज यादव ने 90 रन, प्रियांशु यादव 79 रन, रित्विज राज 59 रन और अनमोल कुमार ने 53 रन बनाकर मुख्य योगदान दिया।

IMG-20260501-WA0009 वीनू मांकड़ ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार अंडर-19 टीम को 24 रन से हराया।

पंजाब की गेन्दबाजी में साहिबजोतवीर को 3 विकेट तथा ईशान, लक्ष्य, अर्जुन को 2-2 विकेट और जयप्रताप को 1 विकेट मिला।

वीनू मांकड़ ट्रॉफी देश की प्रमुख अंडर-19 घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है।

मैच का संक्षिप्त स्कोर:

पंजाब अंडर-19: 354/5 (50 ओवर)

बिहार अंडर-19: 330 रन (49.3 ओवर)

परिणाम: पंजाब अंडर-19 टीम 24 रन से विजयी।

बिहार की टीम आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। टीम के खिलाड़ियों से अगले मैचों में मजबूत वापसी की उम्मीद रहेगी।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 वीनू मांकड़ ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार अंडर-19 टीम को 24 रन से हराया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े